फिरोजपुर | फेसबुक पर किसी लड़की से चैटिंग का पत्नी विरोध करती थी इसपर गुस्साए पति और देवर ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना गुरु हरसहाए पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला पर फेंका गया पदार्थ तेजाब था या कुछ और।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। उसने अपने मायके में फोन किया जिसके बाद परिजनों ने उसे मुक्तसर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की जांच कर रहे गुरुहरसहाए थाना के एएसआई जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 326 ए 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
कहानी पीड़ित की जुबानी
पीड़िता सुखविंद्र कौर ने बताया कि मेरी शादी 7 साल पहले गांव फतेहगढ़ गहरी के गुरप्रीत सिंह से हुई थी जो प्राइवेट नौकरी करता है। उसका पति किसी से फेसबुक पर चैटिंग करता रहता है। उसने पूछा तो पति झगड़ने लगा। मायके वालों ने कई बार पंचायतें कराईं। 4 माह से मायके में थी। वह सर्दी के कपड़े लेने ससुराल फतेहगढ़ गहरी आई तो पति तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर को मजबूर करने लगा। विरोध किया तो पति व देवर ने कुछ फेंक दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YHTuSJ
0 Comments