Featured Posts

हरियाणा की मुर्राह नस्ल की भैंस सरस्वती ने 32.66 लीटर दूध देने का रिकॉर्ड बनाया

लुधियाना. हरियाणा की मुर्राह नस्ल की एक भैंस सरस्वती ने 32.66 लीटर दूध देकर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के फैसलाबाद की एक भैंस के नाम था, जिसने 32.50 लीटर दूध दिया था। सरस्वती के मालिक हिसार के सुखबीर सिंह ढांडा हैं। लुधियाना के जगरांव में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पीडीएफ डेयरी एक्सपो 2019 में यह रिकॉर्ड कायम हुआ।

सुखबीर ने कहा कि कई लोगों ने सरस्वती को खरीदने के लिए मुझसे संपर्क किया। कुछ ने तो मुझे 51 लाख रुपए तक का ऑफर किया लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैं इसको खुद से दूर नहीं कर सकता। हमने हाल ही में उसके एक बछड़े को तमिलनाडु के एक शख्स को 4.5 लाख रुपए में बेचा है। हमारे पास दो और भैंसें- गंगा, जमुना हैं। मेले में रिजल्ट का ऐलान होने के बाद सरस्वती को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुर्राह नस्ल की भैंस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E6kLEU

Post a Comment

0 Comments