Featured Posts

अदालत में सुनवाई पर आए युवकों पर बाइक सवाराें ने चलाईं गाेलियां, गाड़ियां तोड़ीं

मोगा.26 माह पुराने केस में अदालत में तारीख पर आए कुछ युवकों पर कोर्ट परिसर में मोटरसाइकिल सवार हमलावराें ने गाेलियां चलाईं लेकिन गाेली किसी काे लगी नहीं। दोनों पक्षों के युवकों में हाथापाई भी हुई। हमलावराें ने गाड़ियों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिन युवकों पर हमला हुआ है। उसमें से एक युवक के भाई की 10 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों के घरों में रेड कर रही है। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमलावरों ने भागने के बाद भी पीछा करके पीटा

वरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर 2017 में हुए झगड़े के मामले में बुधवार को एडिशनल सेशन जज की अदालत में सुनवाई थी। हरपिंदर सिंह, विकास जिंदल, साहिल जिंदल व रमन गांधी के साथ गाड़ी लाल बहादुर शास्त्री मार्केट में पार्क की थी। इतने में राहुल, टोनी, गुरलाभ सिंह, काका सिंह, मतवाल सिंह,मंगू, मनी के अलावा दस से ज्यादा अज्ञात युवक उनके निकट हथियारों से लैस होकर पहुंचे। उनके द्वारा स्कार्पियो पर अचानक पथराव कर दिया और उन्हें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।

बाद में जिप्सी में तोड़फोड़ कर दी। हरपिंदर सिंह ने स्कार्पियों भगा ले गया। इस पर उक्त लोगों ने गाड़ी पर तथा उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह भागकर कचहरी परिसर में जाने लगा। तो उक्त हमलावरों ने उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। वहीं मौका मिलते ही हमलावरों घटना स्थल से हथियारों समेत फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर डीएसपी सिटी परमजीत सिंह, सिटी वन एसएचओ लक्ष्मण सिंह, सिटी साउथ एसएचओ गुरप्रीत सिंह , ट्रैफिक इंचार्ज दिलबाग सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गाड़ी की जांच करती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OJDP0g

Post a Comment

0 Comments