पटियाला.संगरूर जिले के गांव बलियाल के सरकारी हाई स्कूल के अध्यापकाें ने अच्छी पहल की है। इस स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे 9 अध्यापकाें ने प्रदेश के शिक्षामंत्री काे पत्र लिखा है कि हम अपनी 58 साल की नाैकरी पूरी करने के बाद एक्सटेंशन नहीं लेंगे। आप बेराेजगार अध्यापकाें काे नाैकरी दें। उन्हाेंने शिक्षामंत्री से ये भी अपील की है कि अपनी नाैकरी पूरी करने के बाद अध्यापकाें काे दी जाने वाली 2 साल की एक्सटेंशन भी बंद की जाए ताकि नए युवाओंकाे नाैकरी में आने का माैका मिल सके। इन अध्यापकाें द्वारा इस तरह का पत्र शिक्षामंत्री काे लिखकर भेजने काे काफी सराहा जा रहा है।
बराेजगाराें काे राेजगार मिलने से नशे पर भी लगेगी लगाम
विभाग की तरफ से खुद भी अध्यापकाें व अन्य मुलाजिमाें काे एक्सटेंशन देने में रुचि दिखाई जाती है। बताया जा रहा है कि अगर काेई अध्यापक या अन्य मुलाजिम रिटायर हाेता है ताे उसका फंड आदि मुलाकर 30 से 35 लाख रुपए के करीब दिया जाना हाेता है जाे कि एक बड़ी रकम है। इसके उलट अगर काेई मुलाजिम या अध्यापक एक्सटेंशन लेकर दाेबारा से नाैकरी करने लग जाता है ताे सरकार की तरफ से सिर्फ पुरानी तनख्खाह ही मुलाजिम काे दी जाती है। इस तरह से सरकार भी नहीं चाहती कि अध्यापक या मुलाजिम रिटायर हाें। अगर बराेजगाराें काे नाैकरियां मिलने लगेंगी ताे नशे पर भी लगाम लगेगी।
इन 9 अध्यापकाें ने भेजा पत्र
जिन अध्यापकाें ने पत्र लिखकर शिक्षामंत्री काे भेजा है उनमें मुख्य अध्यापक हरदेव कुमार, अध्यापक निरमल सिंह,मैथ मिस्ट्रेस मनदीप काैर, हिंदी मिस्ट्रेस पर्मजीत काैर, साइंस मिस्ट्रेस माेनिका, पंजाबी मिस्ट्रेस जसवीर काैर, एसएस मिस्ट्रेस उरमिला बाई, मैथ मिस्ट्रेस दीपिका रानी और साइंस मिस्ट्रेस प्रीत सिंगला शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35KkC5L
0 Comments