Featured Posts

बंगाल की खदान में फंसे थे मजदूर, 2.5 मीटर का स्टील कैप्सूल बना बचाई थीं 64 जानें

अमृतसर.1989 में वेस्ट बंगाल की महावीर खदान में फंसे 64 मजदूरों की जान बचाने वाले इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की मंगलवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी उम्र 79 साल आठ महीने थी। उनके देहांत की खबर सुनने के बाद पूरे शहर में शोक है। एक सप्ताह पहले ही आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एवट उन्हें मिलने आए थे और उन्हें आस्ट्रेलिया आने का न्याेता भी दिया था। नेशनल हीरो जसवंत सिंह गिल के हुनर को 16 नवंबर 1989 को पूरे देश ने पहचाना था।

गिल ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोल माइंस में हुए एक हादसे में 64 मजदूरों की जान बचाई थी। यह हादसा अब तक के कोयला खदानों में हुए सबसे बड़े हादसों में से एक था। दरअसल 13 नवंबर 1989 को रानीगंज के महाबीर खदान (वेस्ट बंगाल) में कोयले से बनी चट्टानों को ब्लास्ट कर तोड़े जाने के दौरान वाटर टेबल की दीवार में क्रेक आ गया और पानी तेजी से इन दरारों से बहने लगा। वहां काम कर रहे 220 लोगों में से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जो लोग लिफ्ट के पास थे, उन लोगों को जल्दी से बाहर खींच लिया गया, लेकिन वहां 64 लोग फंसे थे। हादसे के वक्त गिल बतौर एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर वहां पोस्टेड थे।

ऐसे इजाद हुआ था कैप्सूल

उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई बोर खोदे, जिससे खदान में फंसे मजदूरों तक जिंदा रहने खाना-पीना पहुंचाया जा सके। तब उन्होंने एक 2.5 मीटर का लंबा स्टील का एक कैप्सूल बनाया और उसे एक बोर के जरिए खदान में उतारा। वे माइन में उतरे। लोगों और सरकार ने विरोध भी किया, लेकिन जसवंत ने किसी की बात मानते हुए रेस्क्यू जारी रखा।

6 घंटे में बाहर निकाला लोगों को
उनके दिए आइडिया से खदान में से एक-एक कर लोगों को उस कैप्सूल के जरिए 6 घंटे में बाहर निकाल लिया गया। जब तक सभी 64 लोगों को खदान से बाहर नहीं निकाल लिया गया, जसवंत खुद बाहर नहीं आए। इसके बाद सभी ने उनके प्रयास को सराहा।

फिल्म के लिए भी हो चुका कॉन्ट्रेक्ट साइन
अजय देवगन 2017 में कैप्सूल मैन से मिले थे। उनकी शख्सियत से इंस्पायर होकर अजय देवगन ने घोषणा कर दी थी कि वह कैप्सूल मैन पर फिल्म बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने इंजीनियर गिल के साथ कांट्रेक्ट भी साइन कर लिया था। अजय के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी उन पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंजीनियर जसवंत सिंह गिल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ooo9AU

Post a Comment

0 Comments