फाजिल्का जिले में कृषि सुधार कानूनों को लेकर वीरवार को अबोहर से फाजिल्का और फाजिल्का से फिरोजपुर रोड तक आठ जगहों पर किसानों के धरने लगेंगे, जोकि दोपहर 12 से चार बजे तक जारी रहेंगे। कृषि सुधार कानूनों को लेकर जहां पंजाब सरकार ने चार नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया, वहीं पांच नवंबर को किसान पूरे भारत में सड़कों पर जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने हाईवे पर धरना लगाने की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रैस सचिव दविंदर सहारन ने बताया कि किसान पिछले 35 दिनों से रेलवे स्टेशन, टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप आदि जगहों पर धरना दे रहे हैं। लेकिन केंद्र की सरकार किसानों के इस संघर्ष को हलके में ले रही है।
दोपहर 12 से शाम 4 के बीच न करें यात्रा
भले ही पुलिस प्रशासन द्वारा जहां जहां भी किसानों द्वारा धरना लगाया जाना है, वहां ट्रैफिक की समस्या के हल के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों से वाहन भेजे जाएंगे। लेकिन काफी जगहों पर धरना होने के चलते लोग 12 से चार बजे के बीच जरूरी ना हो तो यात्रा ना करें। इसके अलावा किसानों द्वारा पहले ही कह दिया गया है कि जरूरी सेवाओं के लिए गुजरने वाले वाहनों को बिल्कुल नहीं रोका जाएगा, जबकि आम वाहन गुजरने नहीं दिए जाएंगे।
यहां लगाया जाएगा जाम
वीरवार को एफएफ रोड पर पीर बाबा की समाधि के निकट, अबोहर में गांव ढींगावाली के निकट, गांव कलरखेड़ा के निकट, अरनीवाला शेख सुभान में विभिन्न किसान संगठनों के साथ धरना दिया जाएगा। वहीं किसान सांझा मोर्चा की ओर से शहर के डा. अंबेडकर चौक पर 12 से चार बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके अलावा जलालाबाद में गांव माहमूजोईया के टोल प्लाजा और निकट स्थित पेट्रोल पंप पर चक्का जाम करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा थेह कलंदर के टोल प्लाजा पर भी आज धरना दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jx80sF
0 Comments