गांव सप्पांवाली निवासी एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते मंगलवार सुबह किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार जीवन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह मेहनत मजदूरी का काम करता है और पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने मंगलवार शाम घर पर ही किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे रैफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे सादुलशहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इधर थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उन्हें सौंप दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jU6jC5
0 Comments