Featured Posts

कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल की पहली मंजिला से कूदा युवक, गंभीर, श्री राम चैरिटेबल अस्पताल की घटना

लुधियानादरेसी रोड पर श्रीराम चैरिटेबल अस्पताल की पहली मंजिल से दोपहर ढाई बजे के करीब कोरोना पॉजिटिव मरीज ने छलांग लगा दी। सलेम टाबरी का व्यक्ति पेशे से फोटोग्राफर है। बताया जा रहा है कि मरीज पेटदर्द की समस्या लेकर अस्पताल गया था, वहां सैंपल लिए जाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। मरीज के रिश्तेदार नीतिश ने बताया कि अस्पताल ने बिल क्लियर करने को कहा था।

आर्थिक हालात ठीक न होने से मरीज ने कमरे की खिड़की तोड़ी और छलांग लगा दी। उसे सिविल अस्पताल भेजा गया है। उनकी टांगों, सिर में चोट आई है और स्थिति गंभीर है। अस्पताल के प्रधान सुरेश सलूजा ने बताया कि मरीज 4 दिन पहले आया था। पॉजिटिव होने से डिप्रेशन में था। इस कारण उसने ये कदम उठा लिया। हमने बिल नहीं मांगा। आरोप गलत हैं। एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगाता मरीज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YPLqQR

Post a Comment

0 Comments