Featured Posts

तरनतारन में 9 व बटाला में 1 और की मौत, 130 जगह पुलिस की रेड, 63 लोग गिरफ्तार

सूबे में जहरीली शराब पीने से रविवार को 10 और लोगों की मौत हो गई। तरनतारन में 9 व बटाला में एक और व्यक्ति ने दम तोड़ा। कुल मिलाकर तीनों जिलों में जहरीली शराब के कहर से अब तक 97 मौतें हो चुकी हैं। तरनतारन में मृतकों का आंकड़ा 72, बटाला में 13 और अमृतसर में 12 हो गया है।

रविवार को रेशम सिंह (56), जोगा सिंह (60), दिलबाग सिंह (48), कृपाल सिंह (49), सतपाल सिंह (52), जतिंदर सिंह(29), तरसेम (38), हरजिंदर सिंह और कुलवंत सिंह की मौत हुई। वहीं अमृतसर में उपचाराधीन बटाला के ईसानगर के वासी यूनुस की भी मौत हो गई। तरनतारन सिविल अस्पताल में रविवार को कुल 17 पोस्टमार्टम किए गए। 16 नई बॉडी भी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाई गईं।
उधर, रविवार को भी पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने विभिन्न जिलों में लगभग 130 जगह छापेमारी की। दोनों विभाग की टीमों ने इस दौरान अलग-अलग जगह से 63 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है। अब इनसे पूछताछ के बाद पुलिस अगला कदम उठाएगी। सीएम अमरिंदर सिंह व डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सोमवार को संयुक्त बैठक बुलाई है।

अकाली और कांग्रेस नेताओं पर अवैध शराब रखने के केस दर्ज
जंडियाला गुरु पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले करीब दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने जंडियाला गुरु के वार्ड-3 से अकाली कौंसलर हरजिंदर सिंह बामन और गांव छापा राम सिंह से पूर्व कांग्रेसी सरपंच तोता सिंह के खिलाफ अवैध शराब रखने का केस दर्ज किया है। जंडियाला गुरु के शेखुपुरा माेहल्ले के सुखदेव सिंह मट्टी पर भी मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है मट्‌टी कांग्रेस से जुड़े हैं।

अस्पतालों में मृतकों के पोस्टमार्टम को लेकर परेशान हुए परिजन
तरनतारन सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने को लेकर कोई व्यवस्था नहीं होने से परिजन परेशान रहे। परिजनों की ओर से एंबुलेंस सर्विस नहीं मिलने पर अस्पताल तक पहुंचने के लिए शवों को ट्रैक्टर, टेंपो और चारपाई पर लाया गया।

3 दिन में 37 लाख एमएल अवैध शराब, 31 हजार लीटर लाहन पकड़ी

सूबे में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस ने शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। 17 जिलों से लिए डाटे के अनुसार पुलिस ने पिछले 3 दिनों में 37,60,500 एमएल अवैध शराब, 5753 बोतलें और 113 पेटी शराब पकड़ी है। इसके अलावा 3,1728 लीटर अवैध लाहन यानी कच्ची शराब पकड़ी है। अमृतसर में 3 चालू भट्ठी, 7485 किलोग्राम लाहन, 131.25 लीटर अल्कोहल भी बरामद हुई है। बटाला व तरनतारन में भी चालू भटि्ठयां मिलीं। 3 दिनों में 393 एफआईआर व 152 को गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9 killed in Tarn Taran and 1 more in Batala, police raid at 130 places, 63 arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XiYWvu

Post a Comment

0 Comments