Featured Posts

अब तक 17627 संक्रमित, 427 मौतें, इनमें 102 लुधियाना में, प्री-मैच्योर बच्चे समेत 24 की मौत, 862 संक्रमित, लुधियाना में ही 203 पॉजिटिव

सूबे में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। अगस्त के पहले दिन शनिवार काे प्री-मैच्चोर बच्चे समेत 24 की मौत हुई और 862 नए मरीज मिले। मृतकों का आंकड़ा अब 427 और संक्रमितों की संख्या 17627 हो गई है। लगातार दूसरे दिन लुधियाना में 203 नए मरीज मिले और 9 की मौत हुई। यहां अब तक 3498 संक्रमित और 102 मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को लुधियाना में 9, जालंधर में 6, अमृतसर में 2, संगरूर में 2, बरनाला मुक्तसर, पटियाला, मोहाली और कपूरथला में 1-1 मौत हुई।

पटियाला के नाभा के हरीगढ़ की 28 वर्षीय संक्रमित गर्भवती जाे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थी, उनकी प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के एक दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चा भी संक्रमित था। उधर, कपूरथला में टाहली साहिब के प्रमुख सेवादार और बलेर खानपूर के संत संत बाबा दया सिंह (70) की भी काेरोना से मौत हो गई। अमृतसर में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए पुलिस कर्मी 40 वर्षीय की मौत हो गई। 856 केसाें में बठिंडा में 82 बाहरी राज्यों के हैं।

कहां कितने केस
लुधियाना 203, जालंधर 93, अमृतसर 44, बरनाला 20, संगरूर 30, गुरदासपुर 35, मुक्तसर 4, माेगा 45, मानसा 15, कपूरथला 35, फाजिल्का 21, पटियाला 89, होशियारपुर 13, मोहाली 44, रोपड़ 12, बठिंडा 110, फिरोजपुर 13, फतेहगढ़ साहिब 12, पठानकोट 17, फरीदकोट 7

इधर: संस्कार के बाद पता चला मृतक पाॅजिटिव, लोगों में हड़कंप

मुक्तसर में शुगर पीड़ित महिला की माैत हाे गई। परिवार वालों ने संस्कार भी करवा दिया। लेकिन देर शाम अस्पताल की ओर से बताया गया कि महिला पॉजिटिव थी। बताया जा रहा है कि महिला के संस्कार में 15 से 20 लोग शामिल हुए थे। अब विभाग सभी के सैंपल लेगा।

कहां कितनी माैतें... लुधियाना में 9, जालंधर में 6, अमृतसर में 2, संगरूर 2 , बरनाला में 1, मुक्तसर में 1, पटियाला में 1, कपूरथला में 1,मोहाली में 1



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
So far 17627 infected, 427 deaths, 102 of them in Ludhiana, 24 deaths including pre-matured child, 862 infected, 203 positive in Ludhiana itself


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XiLwQ9

Post a Comment

0 Comments