Featured Posts

पनग्रेन के सिक्योरिटी गार्डों की छंटनी करने के रोष में किया प्रदर्शन

पनग्रेन के सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों की छंटनी करने और अन्य कर्मचारियों से 12 घंटे का काम लिए जाने के विरोध में विभाग के स्कियोरिटी गार्ड और दर्जा चार कर्मचारियों की ओर से रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन(खुराक व सप्लाई विभाग)के नेता गुरमीत सिंह, संदीप सिंह, चरणजीत सिंह, रणजंग सिंह राणा और अजीतपाल सिंह ने कहा कि पनग्रेन की ओर से कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट का बहाना बना आउट सोर्स कर्मचारियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

पनग्रेन में करोड़ों के गेहूं भंडारण की सुरक्षा करते सिक्योरिटी गार्डों की संख्या कम कर 50 प्रतिशत करने के फैसले ने सैकड़ों परिवारों को भूखमरी के कुएं में धकेल दिया है। वहीं ड्यूटी शिफ्ट का समय 12 घंटे कर काम का बोझ बढ़ा दिया गया है। 5 हजार टन की समर्था वाले गोदाम में कम से कम 5 कर्मचारी और उससे ऊपर 10 कर्मचारी ड्यूटी करते है। अब विभाग के डायरेक्टर ने 10 हजार टन वाले गोदाम के लिए सिर्फ 4 कर्मचारी रखने के आदेश दिए है।
जिससे भंडारों की सुरक्षा करना मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा कि अंधेरी रातों में कम कर्मचारी करोड़ों के भंडार की सुरक्षा नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग के इस कर्मचारी विरोधी फैसले के खिलाफ 27 मई से 3 जून तक रोष सप्ताह मनाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protest in fury of retrenchment of security guards of Pangrain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XojiD3

Post a Comment

0 Comments