कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार, हेल्थ विभाग और पुलिस बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग की दुहाई दे रही है। लोगों ने ठान ली है कि डिस्टेंस मेनटेन नहीं करना है चाहे कुछ हो जाए। ये तस्वीर जंडियाला गुरु सब्जी मंडी सुबह तड़के 4 बजे की है, जिसमें 2 दिन बाद मंगलवार काे भारी भीड़ दिखी और लोग सटकर सब्जियां खरीद रहे थे। पुलिस ने भी चुप्पी साध ली है, जो कहीं भारी न पड़ जाए। लोग जान की परवाह नहीं कर रहे और बिना मास्क के घूम रहे हैं। ऐसे में नई मुसबीत खड़ी हो सकती है।
तरनतारन में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। झब्बाल में को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर सुबह 10 बजे ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने बताया कि वह 8 बजे से बैंक के बाहर खड़े हैं, पर 10 बजे तक बैंक स्टाफ नहीं आया। बैंक के बाहर पेंशन लेने आई महिलाएं और बाकि लोग बैंक के बाहर बैठे दिखाई दिए, जो कोरोना महामारी को न्यौता देते दिखाई दिए। ऐसे में तरनतारन को ऑरेंज जोन से रेड जोन में जाने को देर नहीं लगेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3beehC0
0 Comments