Featured Posts

ओट सेंटर में नशे के मरीजों की भीड़ देख गुस्साए सरपंच बोले-ये कोराेना को बुलावा

कोरोना के चलते देशभर में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं बाबा बकाला साहिब सिविल अस्पताल के ओट सेंटर में रोजाना नशे के मरीजों की भीड़ देखने को मिलती है। भीड़ अौर कोरोना के मद्देनजर बाबा बकाला के सरपंच सर्बजीत सिंह संधू ओट सेंटर पहंुचे और वहां पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
इस दौरान मरीजों की भीड़ देखकर सरपंच भड़क गए। उन्हाेंने सेहत विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोग कोरोना के चलते डरे हुए हैं और यहां पर न साेशल डिस्टेंसिंग और न तो किसी ने मास्क पहना है। मरीज सोशल डिस्टेंसिंग का जरा ख्याल नहीं रखते हैं। सरपंच संधू ने कहा कि सेहत विभाग लोगों की भीड़ इकट्ठा करके सोशल डिस्टेंसिंग और कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। यह भीड़ बाबा बकाला के निवासियों और ओपीडी में दवा लेने आते मरीजों के लिए खतरा है। एक तरफ कर्फ्यू चल रहा है अौर किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है तो फिर ये लोग कैसे अस्पताल में रोजाना आ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बात हो चुकी है अौर वीरवार से नशे की दवा लेने अाने वाले किसी व्यक्ति को बाबा बकाला साहिब के अस्पताल में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग नशे के मरीजों को घर-घर जाकर दवा मुहैया कराए।

15 दिन की दवा एडवांस दी : एसएमओ

सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब के एसएमओ अजय भाटिया के मुताबिक नशे की दवा लेने आते मरीजों के लिए सोशल डिस्टेंस मेंनटेन करने के लिए 4 पुलिस कर्मचारी और सिविल अस्पताल के स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि ज्यादा भीड़ होने पर पुलिस कर्मचारियों की ओर से लाइने लगवाई जाती हैं। भीड़ के कारण नशे के मरीजों को 15 दिन की दवा एडवांस में दी जा रही है और घर-घर दवा पहुचाने के लिए फैसला सरकार ही ले सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Angry sarpanch seeing the crowd of intoxicated patients in the oat center said - call this Korena


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xEYG0j

Post a Comment

0 Comments