जिस्मफराशी के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे एंेठने वाले गिरोह के 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 2 एएसआई, 2 महिलाएं और एक अन्य सब्जी बेचने वाला है। मामला तब सामने आया जब गांव मानूके गिल निवासी सुभाष चंदर को जाल में फंसाने के बाद निहालसिंह वाला के 2 एएसआई ने 1 लाख रुपए ऐंठ लिए और जिस महिला का इस्तेमाल किया गया उसे कुछ हिस्सा नहीं दिया। इसके महिला ने उक्त पीड़ित से 50 हजार रुपए मांगे और न देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद ब्लैकमेल हुए व्यक्ति सुभाष ने एसएसपी को शिकायत दी।
हरजिंदर सिंह, उसकी पत्नी जसवंत कौर निवासी निहाल सिंह वाला, सीमा रानी निवासी खाई के अलावा एएसआई चमकौर सिंह व एएसआई दर्शन सिंह के खिलाफ धारा 384, 385, 120बी, 3,4,5 एम्मोरल एक्ट के तहत केस दर्ज करके पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने पर 19 मई तक पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। वहीं मामले के साजिशकर्ता दोनों एएसआई को सीनियर अधिकारी द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X30yIO
0 Comments