Featured Posts

सीएम कैप्टन को जेएंडके स्टूडेंट्स ने राशन के लिए ट्वीट किया, कुछ घंटों के बाद ही एसएचओ राशन लेकर पहुंच गए

खाने के लिए राशन न होना और अन्य दिक्कतों से घिरे 12 स्टूडेंट्स ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को ट्वीट के जरिए अपनी प्रॉब्लम शेयर करके हेल्प मांगी। यह स्टूडेंट्स जेएंडके राज्य से संबधित हैं जो इस पीजी में रह रहे हैं। जो मौजूदा समय में चल रहे लाॅकडाउन और कर्फ्यू के चलते बनूड़ में फंसे हुए है। स्टूडेंट्स के द्वारा सीएम को ट्वीट करने के बाद मोहाली से जज का मैसेज एसएचओ बनूड़ को मिला जिसमें स्टूडेंट्स को सहायता पहुंचाने के लिए कहा गया। एसएचओ बनूड़ मैसेज मिलते ही जरूरी सामान लेकर पीजी पहुंच गए और स्टूडेंट्स को राशन दिया।


ऑटिंग हो जाए इसलिए चाय भी शेयर की

एसएचओ सुभाष कुमार ने कहा कि स्टूडेंट्स को राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है। स्टूडेंट्स पीजी में रह रहे है और अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं। स्टूडेंट्स की आउटिंग हो जाए इसलिए थाने में उनके साथ चाय भी शेयर की गई है। कर्फ्यू के चलते यहां फंसेहुए है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स के पास पैसे खत्म हो चुके हैं। जेएंडके में बैंक बंद है। वहां नेट सिस्टम भी टू जी है गूगल पे भी काम नहींकर रहा। जिस कारन स्टूडेंट्स परेशानी महसूस कर रहे है।

पीजी मालिक भी मांग रहा रेंट

शहीद उधम सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स खान तारिख, शबीर अहमद मलिक, नैतिक एहमद, शबीर एहमद,और हिलाल हुसैन ने कहा कि पैसे हमारे पास नहीं है। पीजी मालिक रूम रेंट मांग रहा है। राशन और पैसे व अन्य सुविधाओं का टोटा होने कारन ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को हेल्प करने के ट्वीट किया गया था। पीजी रेंट की प्रोब्लम और राशन की मदद करने पर स्टूडेंट्स ने पुलिस का थैंक्स किया।


रमजान के महीने पर घर लौटना चाहते हैं

खां तारिख ने कहा कि 24 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो रहा है, जिसे वह फैमिली के साथ मनाना चाहते है। स्टूडेंट्स ने कहा कि पंजाब का बदल रहा एनवायरमेंट चेंज हो रहा है। गर्मी की भी दिक्कत सहन करनी पड़ रही है। स्टूडेंट्स ने जेएंडके गवर्नमेंट से अपील करते कहा कि रमजान के मौके वापस घर लौटना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
J&K students tweeted CM Captain for ration, SHO reached ration after few hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cvvR5w

Post a Comment

0 Comments