Featured Posts

मरीजों को बचाने के लिए घर नहीं जा रहे डॉक्टर-नर्स, खुद भी नहीं डरते, पेशेंट को भी कर रहे हैं मोटिवेट

कोरोना से मरीजों को ठीक करने की जिम्मेदारी मेडिकल स्टाफ की है। डॉक्टर-नर्स मरीजों को बचाने में जुटे हुए हैं। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो कई दिन से घर ही नहीं गए। जीएमसीएच-32 की स्टाफ नर्स रिबका मसीह भी 7 दिन से घर नहीं गई हैं। रिबका कहती हैं कि हम भी मरीजों की सेवा में क्वारेंटाइन हैं। ड्यूटी देने के बाद हमें हॉस्पिटल कैंपस में प्राइवेट रूम रखा जा रहा है। हिदायत है कि ड्यूटी के दौरान न ताे घर जाना है और न ही किसी से मिलना है। मैं इसे अपने पेशे का हिस्सा मानकर चल रही हूं।


रिबका ने कहा कि ईश्वर ने हमें मौका दिया है ऐसे लोगों की सेवा करने का, जाे खुद डरे हुए हैं। बीमारी एेसी है कि मरीजों के पास जाते हुए डर लगता है, लेकिन उन मरीजों पर तरस भी अाता है, जो हमारे ही भरोसे हैं। वार्ड में जाने से पहले ईश्वर से प्रेयर करती हूं कि सभी मरीज ठीक रहें।


हमसे ज्यादा घरवालों को डर लगता है
8 दिन से घर नहीं गया। घरवाले चिंता में रहते हैं, लेकिन हौसला भी बढ़ाते हैं। हमें जो सेवा का मौका मिला है, इसे हम अपना सौभाग्य मान रहे हैं। यह कहना जीएमसीएच-32 के नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डबकेश कुमार का।


26 मार्च से कर रही हूं ड्यूटी...
रिबका मसीह 26 मार्च से आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रही हैं। कहती हैं कि बीमारी का खौफ सबमें है। हम भी इंसान हैं, लेकिन जब वार्ड में पहुंच जाते हैं तो डर दूर हो जाता है। वार्ड में एडमिट हर मरीज को मैं मोटिवेट करती हूं कि आप डरें नहीं, आप ठीक हो जाएंगे।


डबकेश कहते हैं कि शुरू के दो-तीन दिन ड्यूटी के दौरान थोड़ा सा डर महसूस हुआ लेकिन ठान लिया है कि कोरोना को हराकर ही दम लेंगे। हर मुश्किल की घड़ी में हम सेवा के लिए तैयार हैं। कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने वाला स्टाफ अपने घर नहीं जा सकता। सिर्फ फोन पर ही बात होती है। हम उन्हें भी यही कहते हैं कि आप घबराएं हम बिल्कुल ठीक हैं।


पति कहते हैं- ऊपरवाले ने तुम्हें सेवा करने का मौका दिया है
रुबिका बताती हैं कि मेरे पति संजीव प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वे फोन मोटिवेट पर करते हैं और कहते हैं ऊपरवाले ने तुम्हें एक मौका दिया है, ऐसे लोगों की सेवा करने का जो महामारी के शिकार हुए हैं। बिटिया 9वीं क्लास में बढ़ती है। वह भी रोज फोन करती है। नाराज हो जाती है। बच्ची छोटी है तो उसे डर लगता है। रोजाना जल्दी घर आने की बात कहती है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रुबिका बताती हैं कि मेरे पति संजीव प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वे फोन मोटिवेट पर करते हैं और कहते हैं ऊपरवाले ने तुम्हें एक मौका दिया है, ऐसे लोगों की सेवा करने का जो महामारी के शिकार हुए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UF2yHe

Post a Comment

0 Comments