Featured Posts

शराब तस्करी कर रही महिला की कार पलटी, सड़क पर बिखरीं बोतलें

लॉकडाउन के बीच माधोपुर सिंचाई विभाग में तैनात दर्जा चार महिलाकर्मी को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा है। बुधवार शाम शाहपुरकंडी के कृष्णा मार्केट रोड पर तेज रफ्तार (आई-10) कार अगला टायर फटने पर पलट गई। कार के पलटते उसमें रखी शराब की बोतलें बाहर सड़क पर बिखर गईं। कार में 17 बोतलें थीं। कार की डिग्गी चेक करने पर उसमें से शराब की 8 बोतलें बरामद की गईं, जबकि सड़क पर 9 बोतलें बिखरीं थीं। कार चला रही महिला को भी चोटें आई हैं।
महिला की पहचान गांव घो की शशिबाला उर्फ सुषमा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पहुंची। पुलिस के मुताबिक महिला के खिलाफ एक्साइज एक्ट व कर्फ्यू के दौरान उल्लंघन करने के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman smuggling liquor overturns car, bottles scattered on road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S43QtL

Post a Comment

0 Comments