Featured Posts

कर्फ्यू दौरान बिना वजह घूमने पर 9 लोगों के काटे चालान, दी नसीहत

कोरोना वायरस के चलते लगे कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने सख्ती करते शहर में बिना वजह घूम रहे करीब 9 लोगों के चालान काटे गए। जानकारी के अनुसार डीएसपी सुखजीत सिंह विर्क के कहने पर एएसआई कुलवंत सिंह द्वारा चमकौर साहिब नहर के पुल पर बैरीगेट लगाकर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगों के चालान किए गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना से बचने के लिए अपने घरों में ही रहें। उन्होंने कहा कि यह कर्फ्यू आपकी भलाई के लिए ही लगाया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9 people get challan for no reason during curfew


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3becs8A

Post a Comment

0 Comments