Featured Posts

होशियारपुर के पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले नवांशहर के 2 डाॅक्टरों सहित 11 क्वारैंटाइन

होशियारपुर के गांव पैंसला में वीरवार को एक मरीज पाॅजिटिव मिला है। ये मरीज 29 मार्च को नवांशहर के चंडीगढ़ रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए आया था। इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल नवांशहर और फिर होशियारपुर भेजा गया। यहां उसमें कोरोना के लक्षण मिलने पर मरीज के संपर्क में आए नवांशहर के 2 डाक्टरों व 9 अन्य स्टाफ को क्वारेंटाइन कर दिया। होशियारपुर के गांव पैंसला निवासी उक्त कोरोना मरीज कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था और परिवार के लोग उसे इलाज के लिए नवांशहर ले आए। मरीज के परिवार में कई लोग इंग्लैंड से आए हुए थे। इसके अलावा उसमें कोरोना के लक्षण भी थे।

पठानकोट : 10 दिन पहले कोलकाता से आए आर्मी के डॉक्टर की जांच, सैंपल अमृतसर भेजा
आर्मी में तैनात डॉक्टर के बीमार होने पर वीरवार को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया। सिविल के डॉक्टरों व स्टाफ ने आइसोलेशन में लाए गए डॉक्टर की जांच की और सैंपल अमृतसर भेजा है। फिलहाल, एहतियात तौर पर 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन को कहा गया है। फिलहाल डॉक्टर एमएच में भर्ती हैं। सेहत विभाग की पड़ताल पर पता चला कि कोलकाता से 10 दिन पहले ही पठानकोट पहुंचे थे। यहां बुखार व सांस लेने में उन्हें परेशानी होने पर सिविल अस्पताल लाया गया था। वहीं जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं है। 9 सैंपल में से 5 की जांच निगेटिव अाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
(प्रतीकात्मक तस्वीर) होशियारपुर के गांव पैंसला निवासी उक्त कोरोना मरीज कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था और परिवार के लोग उसे इलाज के लिए नवांशहर ले आए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UBPiDu

Post a Comment

0 Comments