लुधियाना.ढोलवोल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकरजान देने जा रहे युवक को बचाने के चक्कर मेंउसकादोस्त ट्रेन की चपेट में आ गया।इससे उसकीमौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मरने वाले युवक के साथ 3 और दोस्त थे। वह सभी शराब के नशे में टहल रहे थे। इसमें से एक युवक बार-बार रेलवे ट्रैक पर जा रहा था जिसको वहां से हटाने के लिए उसके बाकी दोस्त कोशिश करते रहे। इस दौरान दिल्ली की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई जिसमें एक युवक ट्रेन से कटकर जाकर जान देना चाहता था लेकिन उसको बचाते-बचाते उसका दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TCigRY
0 Comments