Featured Posts

बठिंडा में शिअद को झटका : पूर्व सांसद गुलशन सहित यूथ प्रधान भोला गिलपत्ती ने ढींढसा ग्रुप जॉइन किया

बठिंडा. बादल परिवार के गढ़ बठिंडा में राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ग्रुप ने सेंधमारी करते हुए बठिंडा की पूर्व लोकसभा सांसद परमजीत कौर गुलशन व बठिंडा में अकाली दल का यूथ स्ट्रक्चर खड़ा करने वाले पूर्व जिला यूथ अकाली दल प्रधान भोला सिंह गिलपत्ती को अपने साथ जोड़ लिया। उनके साथ शहर व गांवों के कई लोगों ने ढींढसा ग्रुप को जॉइन किया है। राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि गुलशन व गिलपत्ती के आने से वह ताकतवर हो गए हैं, वहीं पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ के समर्थन से भी बहुत मदद मिली है। ढींढसा ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के जाने के बाद शिअद का तंत्र तानाशाही में बदल गया है तथा एसजीपीसी में घपलेबाजी पर कोई कंट्रोल नहीं है। जबकि श्री अकाल तख्त की मर्यादा भी कम हुई है। सुखबीर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिअद में तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ढींढसा ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के जाने के बाद शिअद का तंत्र तानाशाही में बदल गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PYeoJQ

Post a Comment

0 Comments