Featured Posts

झल्ल ठीकरीवाल में युवक का तीन महीने के लिए अपहरण

कपूरथला.गांव झल्ल ठीकरीवाल से एक युवक का 4-5 जनवरी की रात को अपहरण हो गया था। अपहरण हुए युवक की 21 जनवरी को शादी है। अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के समय युवक के घर के बाहर एक पत्र भी छोड़ा था। इसमें लिखा है कि अाप जी दे पुत्र दे ब्याह तो असीं सहमत नहीं हां। साडी इस नाल पुरानी दुश्मनी सी, इसने साडे ब्याह विच्च माड़ी हरकत कीती सी।

अस्सी इसनू 3 महीने बाद छड्ड देवांगे, फेर जित्थे मर्जी तुस्सी एहदा ब्याह कर सकदे हो। सानू माफ कर दवो। युवक के अपहरण के बाद घर वालों ने इस बात की शिकायत संबंधित थाने को दी है। शिकायत के बाद थाना कोतवाली की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद युवक का कुछ अता पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि गांव झल्ल ठीकरीवाल निवासी दर्शन सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उसके बेटे हरजीत सिंह की शादी 21 जनवरी को तय हुई है। 4-5 जनवरी की रात को घर के मुख्यद्वार को ताला लगा कर पूरा परिवार सोया हुआ था। सुबह देखा तो बेटा गायब था। हरजीत सिंह के बड़े भाई हरदीप सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने हरजीत का अपहरण किया है।

उन्होंने पंजाबी में पत्र लिखकर घर के बाहर फेंका है। इसमें अपहरणकर्ताओं ने लिखा हुआहै कि आप जी दे पुत्र हरजीत सिंह दे ब्याह तो अस्सी सहमत नही हां, इसदा कारण बहुत बड्‌डा है, साडी कोई इसदे नाल पुरानी दुश्मनी सी, इसने साडे ब्याह विच्च माड़ी हरकत कीती सी।

परिवार अपने स्तर पर भी तलाश रहा

युवक का अपहरण हुए एक सप्ताह का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। अपहरण हुए युवक के बड़े भाई हरदीप सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई की किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं है। वह शादी समारोहों में केवल अपने रिश्तेदारों के ही जाता था।

उन्होंने बताया कि हरजीत सिंह गांव में ही खेती बाड़ी का काम करता था। पारिवारिक मेंबर भी अपने स्तर पर उसे ढूंढने में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के भी हाथ खाली हैं।

हर एंगल से पुलिस कर रही जांच : एसएचओ
मामले की जांच कर रहे कोतवाली एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि हरजीत सिंह के घरवालों की ओर से वह पत्र पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किडनैप किए गए हरजीत सिंह।(फाइल पोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37VazMa

Post a Comment

0 Comments