Featured Posts

सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 5 साल तक रोड टैक्स भी नहीं लेगी सरकार, कमर्शियल वाहनों को परमिट फीस में छूट

चंडीगढ़ (रोहित रोहिला).पंजाब की सड़कों पर जल्द इलेक्ट्रिक बसें एवं निजी वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से अपनी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए आगे आने वाले लोगों को दूसरे वाहनों को खरीदने की ही तर्ज पर कई तरह की छूट भी दी जाएगी।

सरकार ने अपनी पंजाब इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी को ड्राफ्ट कर लिया है। इन वाहनों को खरीदने वालों को पांच सालों के लिए पूरे का पूरा मोटर व्हीकल रोड टैक्स से छूट दी जाएगी। जबकि कमर्शियल वाहनों को परमिट फीस में छूट देने का प्रावधान किया गया है।

विभाग द्वारा यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को इन वाहनों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। खासतौर पर सर्दियों के दिनों में पंजाब में एयर क्वालिटी को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।

पंजाब वाहनों का सबसे ज्यादा बोझ लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर और बठिंडा में है। इनमें से कई जगहों पर औद्योगिक इकाइयां होने से वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। इनमें बसें, टैक्सी, लाइट कमर्शियल व्हीकल, थ्री व्हीलर एवं दो पहिया वाहन शामिल हैं।

25 फीसदी बसों को बदला जाएगा
पाॅलिसी के तहत 25% डीजल बसों को इन इलेक्ट्रिक बसों में बदलेगा। मौजूदा समय में विभाग के पास 90% डीजल बसें हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग ने ऐसे रूटों का भी चयन कर लिया है जहां इन इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाईं जा सकेंगी। इन वाहनों को रीचार्ज करने के लिए पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाने पर विचार हो रहा है।

स्टेट लेवल कमेटी करेगी देखरेख
ट्रांसपोर्ट विभाग इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल बनाएगी। इसमें चीफ इलेक्ट्रिक व्हीकल आफिसर तैनात होगा। इसके अलावा स्टेट लेवल की कमेटी देखरेख करेगी। 5 साल में सूबे में 76% टू व्हीलर रजिस्टर्ड हुए जबकि सरकार का लक्ष्य कि है 25 फीसदी बैटरी चलित वाहन हों।

ग्रीन नंबर प्लेट वाले वाहनों को टोल से मिलेगी राहत

केंद्र सरकार की भी इस पालिसी में कहा गया है कि सभी नए इलेक्ट्रिक व्हीकलों का कमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर पीले रंग का होगा और जिस पर हरे रंग की बैकग्राउंड होगी। जबकि प्राइवेट वाहनों के लिए नंबर प्लेट ग्रीन रंग की बैकग्राउंड पर सफेद रंग का होगा। इतना ही नहीं सरकार की ओर से ग्रीन नंबर प्लेटों को टोल प्लाजा पर टोल नहीं देना होगा। इन ग्रीन नंबर प्लेट के वाहनों को टोल प्लाजा पर टोल से छूट होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NnGKff

Post a Comment

0 Comments