Featured Posts

हैकरों ने 40 दिन में 30 ट्रांजेक्शन कर रिटायर्ड लाइनमैन के खाते से निकाले 5.89 लाख

रोपड़.पावरकॉम से रिटायर्ड लाइनमैन के खाते एटीएम हैकरों ने 40 दिन में 30 बार एटीएम से ट्रांजेक्शन करके 5.89 लाख की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता अमरीक सिंह ने 31 अगस्त 2013 में बिजली विभाग से सेवामुक्त होने के बाद नकदी बैंक में जमा करवाई थी। हैकरों ने रुपए अन्य खातों में भेजकर 40 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार करके निकाली गई।

हर बार पैसे एटीएम से ही निकाले गए जबकि एटीएम कार्ड अमरीक सिंह के पास ही था। अब उसके खाते में मात्र 7,427 रुपए ही रह गए हैं। खाते से नकदी गायब होने का पता उस समय चला जब अमरीक सिंह तीन महीने के बाद बैंक खाते की कॉपी में इंट्री करवाने गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड होने के बाद एसबीआई में आते थे पेंशन के पैसे: पीड़ित

अमरीक सिंह निवासी गांव बहिरामपुर जिमींदारी ने बताया कि वह 31 अगस्त 2013 में रिटायर हुए थे और पेंशन एसबीआई बैंक के खाते में आती है। खाते से जुलाई, अगस्त व सितंबर में 5. 89 लाख नकदी गायब हो गई। पीड़ित ने बताया 4 सितंबर को 30 हजार रुपए निकलवाने गया तो पता चला कि खाते में इतने रुपए नहीं हैं।

जब इस बारे में बैंक अधिकारियों से पूछा तो पता चला खाते में सिर्फ 7 हजार 427 रुपए हैं। इसके बाद खाते से रुपए निकलवा कर एटीएम बंद करवा दिया। एटीएम हैकरों द्वारा पैसे निकालने का मैसेज मोबाइल फोन पर आया होगा, लेकिन मोबाइल खराब था, इसलिए जानकारी नहीं मिली।

7 लोगों ने निकाली नकदी

27 जुलाई 2019 से लेकर 4 सितंबर तक अमरीक सिंह के खाते से मोहनलाल, सुनील मनी, अंगरेज सिंह, दर्शन सिंह, बुध राम, प्रभात रंजन, कुलदीप सिंह द्वारा 5 लाख 89 हजार रुपए की नगदी अन्य खातों में तबदील करके 40 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार आदि करके निकाली गई। रुपए एटीएम से निकाले गए हैं।


अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

सिटी एसएचओ हरकिरत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि एटीएम हैकरों द्वारा बैंक खाते से पैसे निकलवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी व 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमरीक सिंह खाते की स्टेटमेंट दिखाते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35I9BkI

Post a Comment

0 Comments