होशियारपुर/ बठिंडा.मार्च 2018 में गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तान के कसूर जिले के मुबशर बिलाल उर्फ मुबारक (16) डेढ़ साल से होशियारपुर की जुवेनाइल होम में बंद है। अब 14 जनवरी को उसकी वतन वापसी की तारीख तय हो गई है।
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की ओर से पंजाब के एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी, होम को नोटिफिकेशन जारी कर बिलाल की रिहाई के आदेश दिए हैं। बठिंडा के एडवोकेट हरपाल खारा और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील गुरप्रीत सिंह संधू के प्रयास से ये संभव हुआ है। अदालत ने माना था बच्चा गलतफहमी में भारत की सीमा में आ गया था।
खेमकरण थाने में दर्ज हुआ था मामला
बता दें कि घटना के दिन बिलाल भारत में सीमा पर बिना पासपोर्ट के प्रवेश कर गया था। जिसे सुरक्षाबलों ने घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 1 मार्च 2018 को तरनतारन के थाना खेमकरण में केस दर्ज कर उसे होशियारपुर जुवेनाइल होम भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा बिलाल को पाकिस्तान वापस भेजने के दस्तावेज पूरे कर लिए गए हैं। अगले सप्ताह उसको भेज दिया जाएगा।
तस्वीर दिखा पूछते हैं बेटे का हाल: बिलाल के पिता अकबर ने बताया कि वह भी इन दिनों बीमार चल रहे हैं। बिलाल की मां हर समय कहती है कि मारने से पहले बेटे को मिला दो। जब से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का रास्ता खुला है तो अक्सर बिलाल के माता-पिता उसकी तस्वीर हाथों में लेकर अपने बेटे के बारे में गुरुद्वारा साहिब आई संगतों से बिलाल का हाल पूछते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FCJPDW
0 Comments