Featured Posts

रायबरेली विधायक अदिति बनीं दुल्हन; पंजाब से आई बरात, एमएलए अंगद संग लेंगी सात फेरे

नई दिल्ली/रायबरेली. रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह गुरुवार कोपरिणय सूत्र में बंधने जा रहींहैं। अदिति की बरात पंजाब से आई है। वह पंजाब के नवांशहर से कांग्रेसविधायक अंगद सिंह के साथ सात फेरे लेंगी।शादीसमारोह दिल्ली में संपन्न होगा।समारोह में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया है।

रात 11 बजे लेंगी फेरे

अदिति सिंह की शादी का समारोह दिल्ली में गुडगांव रोड पर स्थित जोरबा होटल में चल रहा है।मेहमानों को भेजे गए इनविटेशन में जयमाल का समय 7 बजे, जबकि फेरे का समय रात 11 बजे बताया गया है।समारोह में कुछ खासरिश्तेदारों के अलावा देश-प्रदेश की चुनिंदा हस्तियों को ही बुलाया गया है।

योगी के मंत्री भी होंगे शामिल

अदिति की शादी में योगी सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रमोद तिवारी समेत कई और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के भी शादी समारोह में शामिल होने की चर्चा है।

अदिति और अंगद पहली बार बने विधायक
अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने हैं और दोनों को ही राजनीति विरासत में मिली है। 2017 के विधानसभा चुनावों में अंगद ने सबसे कम आयु के विधायक के तौर पर खुद की पहचान बनाई। लोकसभा चुनाव में अदिति पर रायबरेली के बछरावां टोल प्लाजा पर हमला हुआ था, तब से उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Raebareli MLA Aditi Singh's wedding news and updates
Raebareli MLA Aditi Singh's wedding news and updates


from Dainik Bhaskar /national/news/raebareli-mla-aditi-singh-s-wedding-news-and-updates-01692349.html

Post a Comment

0 Comments