मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा गुरुवार को कर दी। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से विराम लेने वाले विराट कोहली ने टीम में वापसी की है। भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव को वापस लाया गया है। वहीं, मुंबई के युवा हरफनमौला शिवम दुबे को वनडे टीम में भी स्थान मिला है।
दोनों ही सीरीज में विराट कोहली कप्तान, रोहित शर्मा उपकप्तान और ऋषभ पंत को विकेटकीपर होंगे। तेज गेंदबाज खलील अहमद और हरफनमौला क्रुणाल पंड्या टी-20 टीम में स्थान नहीं बना सके। दोनों बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में शामिल किए गए थे। तीन टी-20 मैचों की सीरीज 6 दिसंबर से शुरू होगी और तीन वनडे मैचों की सीरीज 15 दिसंबर से शुरू होगी।
वनडे टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार
टी-20 टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qAhFpd

0 Comments