अमृतसर.अमृतसर के घनूपुर काले रोड स्थित हरिकृष्ण नगर में ट्रांसफार्मर से तेल चाेरी के शक पर एक आराेपी के घर पुलिस ने छापामारी की। कार्रवाई के दाैरान पुलिस काे कुछ नहीं मिला। पुलिस टीम लाैटने लगी ताे एक मुलाजिम काे कुछ स्मेल जैसी आती लगी। टीम ने फिर तलाशी की ताे भी कुछ नहीं मिला। फिर किसी की एक काेने पर रखे आराेपी के जूते पर पड़ी।
पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारियाें काे बुलाकर जांच कराकर संतुष्टि की कि जूताें में लगा तेल ट्रांसफार्मर का ही है। इसके बाद पुलिस ने घर के मालिक हैप्पी शर्मा की छित्तर परेड़ की ताे आराेपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हैप्पी समेत 15 लाेगाें काे अरेस्ट किया है। आराेपियाें से 1150 लीटर तेल बरामद हुआहै।
आराेपियाें ने माना कि वे जालंधर, फतेहगढ़ चूडिया, रूरल अमृतसर और बटाला तक जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ट्रांसफार्मरों से तेल चुराकर उसे अलग से गाेदाम में रखते थे। इसके बाद उसे महंगे दाम में बेचते थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। एडीसीपी-2 संदीप मलिक ने बताया कि यह आरोपी 150 से अधिक वारदात कर चुके हैं।
तेल चुराकर दबुर्जी गाेदाम में रखते थे
एसएचओ शिवदर्शन ने बताया कि कुछ महीनों से ट्रांसफार्मर से तेल चुराने की घटनाएं काफी अधिक बढ़ गईं थी। घनूपुर काले रोड स्थित हरिकृष्ण नगर निवासी कृष्ण चंद और हैप्पी शर्मा के बारे में जानकारी मिली। दबिश में घर में कुछ नहीं मिला, लेकिन इसी दौरान एक आरोपी के जूते दिखे, जिन पर तेल लगा हुआ था। सख्ती से पूछताछ में सुरजीत, बलजीत, रमेश, सुखप्रीत, करणबीर, बबलू, शमशेर, हरप्रीत, सुक्खा, रिंकू, हरदीप का नाम बताया।
रात में 2 से 3 बजे के बीच करते थे वारदात
पुलिस ने दबुर्जी गोदाम और ऑटो रिक्शा से 23 कैन बरामद किए। 50 लीटर के हर कैन में कुल 1150 लीटर तेल स्टोर किया गया था। यह आरोपी सिर्फ अमृतसर ही नहीं जालंधर, फतेहगढ़ चूडिया, रूरल अमृतसर, बटाला आदि तक जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ट्रांसफार्मर से तेल चुराने में इन्हें 10 मिनट का समय लगता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QKCj0B
0 Comments